भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी और अन्याय — कन्हैया
"बेचेंगे महंगा, खरीदेंगे सस्ता"- कन्हैया
भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी और अन्याय — कन्हैया
*सरकार खुद औसत ₹6 प्रति यूनिट बेच रही बिजली, लेकिन सोलर उपभोक्ताओं से सिर्फ ₹1.94 में खरीदने का फैसला....
पहले ₹2.50 प्रति यूनिट की दर से होती थी खरीदी, रेट घटाकर ₹1.94 करना सोलर उत्पादकों के साथ धोखा...
एक तरफ बिजली कटौती और दाम में वृद्धि, दूसरी तरफ ग्रीन एनर्जी को हतोत्साहित करने की साजिश.....
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा सोलर उपभोक्ताओं के साथ किए जा रहे "ठगी पूर्ण अन्याय" के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने सरकार के दोहरे रवैये पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि "बेचेंगे महंगा और खरीदेंगे सस्ता" की नीति अपनाकर सरकार आम जनता और पर्यावरण के प्रति जागरूक सोलर उपभोक्ताओं का शोषण कर रही है ।
श्री अग्रवाल ने जारी बयान में कहा कि एक तरफ प्रदेश में बिजली की दरों में लगातार भारी बढ़ोतरी की जा रही है और अघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल है । वहीं दूसरी तरफ, जो जागरूक नागरिक अपने पैसों से सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन में सरकार की मदद कर रहे हैं, उन्हें हतोत्साहित किया जा रहा है।
कन्हैया अग्रवाल ने मांग की है कि सोलर बिजली की खरीदी दरों को घटाने के बजाय, उसे उसी अनुपात में बढ़ाया जाना चाहिए जिस दर पर सरकार आम जनता को महंगी बिजली बेच रही है। सरकार आज औसत 6 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली बेच रही है, तो फिर सोलर उत्पादकों को इतनी कम कीमत क्यों दी जा रही है?
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार के इस जनविरोधी और कॉर्पोरेट-परस्त निर्णय से सोलर उपभोक्ताओं के मन में भारी निराशा है। इससे भविष्य में लोग सोलर पैनल लगाने के प्रति पूरी तरह हतोत्साहित होंगे और राज्य का ग्रीन एनर्जी मिशन ठप हो जाएगा। प्रदेश की भाजपा सरकार अपने ही केंद्रीय नेतृत्व की भावना के विपरीत सोलर को हतोत्साहित कर रही है ।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ने भाजपा सरकार से इस जनविरोधी निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार पुरानी दरों ढाई रुपए प्रति यूनिट को बहाल करे और बढ़ी हुई महंगाई को देखते हुए सोलर बिजली खरीदी की दरों में और बढ़ोतरी करे, अन्यथा कांग्रेस पार्टी सोलर उपभोक्ताओं के हक के लिए बुलंद करेगी ।

