निगम जोन 3 में श्रीमती साधना प्रमोद साहू ने जोन अध्यक्ष का पदभार सम्हाला
विधायक पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छग वित्त और विकास निगम अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने दी शुभकामनायें
0निगम जोन 3 में श्रीमती साधना प्रमोद साहू ने जोन अध्यक्ष का पदभार सम्हाला, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छग वित्त और विकास निगम अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने दी शुभकामनायें0 रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 3 शंकर नगर पानी टंकी परिसर कार्यालय के अध्यक्षीय कक्ष में पहुंचकर पूजा - अर्चना करने के पश्चात श्रीमती साधना प्रमोद साहू ने अध्यक्ष पद का पदभार सम्हाल लिया. पदभार सम्हालने पर जोन 3 कार्यालय पहुंचकर श्रीमती साधना प्रमोद साहू को रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त और विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया, निगम एमआईसी सदस्य संतोष सीमा साहू, महेन्द्र खोडियार,पार्षद श्रीमती पुष्पा रोहित साहू,वार्ड पार्षद गणों, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, जोन 3 कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता नरेश साहू सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, विशिष्टजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, गणमान्यजनों, आमजनों ने बड़ी संख्या में जोन कार्यालय आकर बुके प्रदत्त कर जोन अध्यक्ष का पद भार सम्हालने पर श्रीमती साधना प्रमोद साहू को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दीं.
cg24 
