डीसीपी पश्चिम जोन में पुलिस सहायता केन्द्र “पहाड़ी तालाब” का औपचारिक शुभारंभ
डीसीपी पश्चिम जोन में पुलिस सहायता केन्द्र “पहाड़ी तालाब” का औपचारिक शुभारंभ
????♂️ सुंदर नगर, कुशालपुर क्षेत्र, खोखो पारा की जनता को मिलेगा त्वरित सहयोग
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी पश्चिम जोन अंतर्गत आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस सहायता केन्द्र “पहाड़ी तालाब” का विधिवत औपचारिक शुभारंभ किया गया।
यह सहायता केन्द्र विशेष रूप से सुंदर नगर एवं कुशालपुर क्षेत्र के नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।
मुख्य उद्देश्य :
* क्षेत्रवासियों को नजदीक में ही तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराना
* आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना
* क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना
* असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करनाl
इस पुलिस सहायता केन्द्र के प्रारंभ होने से क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति और निगरानी बढ़ेगी, जिससे अपराधों पर अंकुश लगेगा एवं नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। रायपुर पुलिस द्वारा निरंतर जनसहभागिता एवं आधुनिक पुलिसिंग के माध्यम से शहर में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।
???? पुलिस की अपील :
क्षेत्र के नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस सहायता केन्द्र या नजदीकी थाना को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
इस कार्यक्रम के दौरान डीसीपी पश्चिम ज़ोन श्री संदीप पटेल ,एडिशनल डीसीपी श्री राहुल देव शर्मा , एसीपी पुरानी बस्ती , पार्षदगण श्रीमती सरिता दुबे ,श्री कृष्णा सोनकर , श्री अम्बर अग्रवाल , क्षेत्र की जनता एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l
cg24 
