विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न

विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न
विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न

 बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी में जीवन दीप समिति की सामान्य सभा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रदमा बघेल, श्रीमती भगवती नेताम उपस्थित रहे।

बैठक में विधायक ने क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण बनाने पर विशेष जोर देते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान विधायक ने अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने, सोलर सिस्टम में सुधार करने तथा अन्य आवश्यक मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं उनके मानदेय में वृद्धि के संबंध में भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए। बैठक में गत वर्ष की आय-व्यय की विस्तृत समीक्षा की गई तथा इस वर्ष के लिए प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी सहित समिति के सदस्यगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।