*संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नागरिक आपूर्ति निगम के संचालक मण्डल की बैठक संपन्न*
*संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नागरिक आपूर्ति निगम के संचालक मण्डल की बैठक संपन्न*
*अनुकंपा नियुक्ति, महंगाई भत्ते में वृद्धि एवं अन्य विषयों पर लिए अहम फैसले*
03 सितंबर 2026 को संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पाेरेशन लिमिटेड (नागरिक आपूर्ति निगम) के संचालक मण्डल की 97वीं बैठक मुख्यालय, नवा रायपुर में संपन्न हुई। बैठक में भोसकर विलास संदिपान, प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम, जगदीश सोनकर, विशेष सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, सीताराम तिवारी, उप सचिव (वित्त), मनोज मित्रा, उप सचिव, छ.ग. शासन कृषि विभाग, उपस्थित थे।
बैठक में संचालक मण्डल द्वारा निगम सेवायुक्तो के कार्यकाल अवधि के दौरान निधन उपरांत उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दिये जाने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से 03 पात्र अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा जिससे दिवंगत निगम सेवायुक्तों के परिवार के आश्रित सदस्यों को रोजगार के साथ-साथ परिवार के जीवन यापन का जरिया प्राप्त होगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु निगम के आय-व्यय (बजट) से संबंधित प्रासंगिक व्ययों के रूप में प्राप्तियों का अनुमानित बजट राशि रूपये 15116.82 करोड़ का अनुमोदन दिया गया।
निगम में कार्यरत लगभग 800 कर्मियों को वर्तमान सातवां वेतनमान में महंगाई भत्ते में वृद्धि से संचालक मण्डल अवगत हुआ। संचालक मण्डल द्वारा निगम में कार्यरत 105 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 का बोनस स्वीकृति हेतु वित्त विभाग को पत्र भेजे जाने का निर्देश दिया गया । निगम में निक्सी के माध्यम से नियोजित 109 सहायक कम्प्यूटर प्रोग्रामरों के वेतन वृद्धि किये जाने हेतु राज्य शासन को पत्र भेजे जाने का निर्देश दिया गया। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा यात्रा भत्ता से संबंधित जारी आदेश को निगम में यथावत लागू किये जाने का निर्णय लिया गया साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।


