प्रशासन पहुंचा जनता के द्वार: विधायक ने दिए कड़े निर्देश,बोले-समय-सीमा में निराकृत हों जन-समस्याएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

प्रशासन पहुंचा जनता के द्वार: विधायक ने दिए कड़े निर्देश,बोले-समय-सीमा में निराकृत हों जन-समस्याएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की उपस्थिति में ग्राम रेमड़ा में 'सुशासन तिहार' संपन्न, संवाद से समाधान की ओर बढ़ते कदम

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की पहल ग्राम रेमड़ा में 'सुशासन तिहार' से गूंजा समाधान का शंखनाद

प्रशासन पहुंचा जनता के द्वार: विधायक ने दिए कड़े निर्देश,बोले-समय-सीमा में निराकृत हों जन-समस्याएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

रेमड़ा समाधान शिविर में बोले विधायक डॉ. संपत अग्रवाल,बोले-अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाएं ही असली सुशासन

पात्र हितग्राही न रहें वंचित,कागजी जटिलताओं को दूर कर जनता को राहत दिलाना हमारी प्राथमिकता : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

पिथौरा/बसना । बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड पिथौरा के ग्राम रेमड़ा स्थित हाई स्कूल परिसर में 'सुशासन तिहार 2026: जन समस्या निवारण शिविर' का गरिमामय आयोजन किया गया। "संवाद से समाधान" के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस शिविर में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

सुशासन तिहार समाधान शिविर को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुँचाना है। सुशासन का अर्थ ही यही है कि आम जनता को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं जनता के द्वार पर पहुँचे। आज रेमड़ा में लगा यह शिविर इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शिविर में स्थापित विभिन्न विभागों के स्टॉलों का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए प्रशासनिक सक्रियता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और उन्हें कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन का निराकरण अनिवार्य रूप से निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र हितग्राही को तकनीकी कारणों या कागजी जटिलताओं की वजह से शासकीय लाभ से वंचित न रखा जाए। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरल और सुबोध भाषा में ग्रामीणों तक पहुँचाई जाए, ताकि अंतिम पंक्ति का व्यक्ति भी जागरूक होकर इनका पूर्ण लाभ उठा सके।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्थानीय महिलाओं को सुपोषित आहार किट का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने माताओं और बहनों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ माताएं और बच्चे होते हैं। आप स्वयं के पोषण का ध्यान रखें ताकि आने वाली पीढ़ी सशक्त और कुपोषण मुक्त हो सके। सरकार आपके स्वास्थ्य और स्वावलंबन के लिए सदैव तत्पर है।

शिविर के समापन सत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े लहजे में निर्देशित करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जनता ने हमें सेवा का अवसर दिया है। जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उनका त्वरित निराकरण करें। कार्य में किसी भी प्रकार की हीला-हवाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुशासन तभी सार्थक होगा जब पीड़ित व्यक्ति के चेहरे पर संतोष की मुस्कान आए।

मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से हम सीधे जनता से संवाद कर रहे हैं। रेमड़ा और आसपास के ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करने का प्रयास किया गया है। आने वाले समय में विधानसभा के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह के प्रभावी शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि विकास की मुख्यधारा से कोई भी गाँव पीछे न छूटे।

आपको बता दे कि रेमड़ा,हाई स्कूल परिसर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 जन समस्या निवारण विशेष शिविर में अनेक विषय एवं मांग को लेकर 931 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 149 आवेदन का तत्काल समाधान किया गया, तथा वितरण विभाग को 472 आवेदन सौंपे गए।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पिथौरा ब्रह्मानंद पटेल,पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक ओम प्रकाश चौधरी, सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा,सभापति जिला पंचायत महासमुंद जगमोती भोई,सभापति जिला पंचायत रामदुलारी सीताराम सिन्हा,सभापति जनपद पंचायत पिथौरा पुरुषोत्तम धृतलहरे,सोसायटी अध्यक्ष सारों गणेशराम पटेल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य महासमुंद त्रिलोचन नायक,जनपद सदस्य पिथौरा कमलजीत सिंह छाबड़ा पम्मी, विधायक प्रतिनिधि हरप्रसाद पटेल,सरपंच ग्राम पंचायत रेमड़ा चांदनी सोहनलाल पटेल,सरपंच ग्राम पंचायत बांमडा़डीह शशि अजय पटेल, सरपंच खुर्शीपहार कल्याणी प्रधान,मंडल महामंत्री भाजपा मंडल सांकरा झाडूराम परमार,वरिष्ठ भाजपा नेता लखन परमार, उपसरपंच रेमड़ा ममता यादव,अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा बजरंग वर्मा, CEO जनपद पंचायत पिथौरा योगेश्वरी वर्मन, वरिष्ट भाजपा नेता रामलाल मलिक,शिविर प्रभारी रेमड़ा सुखराम निराला ,बसना विधायक निज सचिव नरेंद्र बोरे, संचालन लखन कुर्रे,राजाराम पटेल,स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में रेमड़ा सहित आसपास के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।