सुकमा में विकास का नया सवेरा: ₹4.50 करोड़ के 43 कार्यों की सौगात

सुकमा में विकास का नया सवेरा: ₹4.50 करोड़ के 43 कार्यों की सौगात

सुकमा में विकास का नया सवेरा: ₹4.50 करोड़ के 43 कार्यों की सौगात

कोंटा में अटल बिहारी वाजपेयी चौक का लोकार्पण एवं अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

प्रभारी मंत्री  केदार कश्यप ने कहा- "परिवर्तन और विकास के दौर में है सुकमा"

      सुकमा। सुकमा जिले में विकास की रफ्तार को नई ऊंचाई देते हुए प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन एवं परिवहन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री  केदार कश्यप ने आज नगर पालिका परिषद क्षेत्र सुकमा के लिए ₹4.50 करोड़ की लागत वाले 43 अधोसंरचना विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। यह आयोजन सुकमा के बदलते स्वरूप और वहां की जनता तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने की शासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। इस अवसर पर बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव और राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष  रूप सिंह मंडावी सहित जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।