प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 06 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 06 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

 मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि विद्यालय में रिक्त सीटों की पूर्ति के लिए प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। विद्यालय में गणित एवं जीवविज्ञान संकाय के अंतर्गत कुल 19 रिक्त सीटें उपलब्ध हैं। इनमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 10, अनुसूचित जनजाति वर्ग अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियां (पीव्हीटीजी) के लिए 02, अनुसूचित जाति के लिए 02, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 04 तथा सामान्य वर्ग के लिए 01  रिक्त सीट उपलब्ध है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 06 जुलाई दिन सोमवार तथा प्राप्त आवेदन पत्रों में पात्र एवं अपात्र सूची का प्रकाशन 08 जुलाई निर्धारित की गई है। इसी प्रकार 09 जुलाई को प्रवेश पत्र जारी करने, 12 जुलाई दिन रविवार को लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा का आयोजन तथा 15 जुलाई को परीक्षा परिणाम एवं मेरिट सूची जारी की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं अथवा प्रवेश नीति में संलग्न प्रारूप की छायाप्रति का उपयोग कर सकते हैं। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में विद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालयीन समय में जमा किए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। लेटरल एंट्री के माध्यम प्रवेश चयन परीक्षा एवं अन्य जानकारी जिले के वेबसाइट  ूूूणंदामतण्हवअण्पद कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर में अवलोकन किया जा सकता है।