वित्तीय वर्ष की अंतिम दौड़: लक्ष्य पूर्ति के लिए कलेक्टर के सख्त निर्देश
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
बिलासपुर- कलेक्टर संजय अग्रवाल ने टीएल बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के शेष लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसीआर कार्य प्रदर्शन के आधार पर ही लिखी जाएगी।
बैठक में वन अधिकार पट्टों के शीघ्र वितरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में शत-प्रतिशत ई-केवाईसी, तथा वंचित किसानों को जोड़ने पर जोर दिया गया। वहीं, गर्मी धान क्षेत्र में कमी को देखते हुए वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत जिले में अब तक 2,692 सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। योजना में तेजी लाने के लिए संयुक्त बैठक के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय, जल संकट से निपटने, निर्माण कार्यों में तेजी और हाई कोर्ट के निर्देशों के पालन पर भी सख्ती दिखाई गई। बैठक में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
cg24 
