जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों का सर्वेक्षण
छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर के निर्देशानुसार जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों का सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के 13 ग्रामों में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के लोग निवास करते हैं, जिनका सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है,जो 30 अप्रैल चलेगा।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि कमार परिवारों का सर्वेक्षण, उनके निवास स्थान में जाकर मोबाईल ऐप के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तरीय सर्वेक्षण दल जिसमें छात्रावास अधीक्षक द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी, बीटगार्ड, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा मितानीन के सहयोग से किया जा रहा है। उक्त सर्वेक्षण कार्य से ग्राम की आधारभूत जानकारी एवं पीवीटीजी परिवार की विस्तृत जानकारी ऐप के माध्यम से इंद्राज की जा रही है।
cg24 
