बेमेतरा में धान उठाव अटका, 8 दिन से 200 गाड़ियां खड़ी
बेमेतरा में धान उठाव अटका, 8 दिन से 200 गाड़ियां खड़ी
राइस मिल मालिकों ने जताई चिंता, वर्षा से धान खराब होने का खतरा, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग
धान उठाव में देरी, राइस मिल मालिकों ने जताई चिंता
बेमेतरा, 28 जुलाई 2025:
लेंजवारा (सरदा) क्षेत्र में पिछले आठ दिनों से लगभग 200 गाड़ियाँ धान के उठाव का इंतजार कर रही हैं। इस देरी को लेकर राइस मिल मालिकों ने चिंता जाहिर की है।
महाकाल इंटरप्राइजेज के संचालक संजीव अग्रवाल ने बताया कि धान का उठाव समय पर नहीं होने से मिलों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है। साथ ही वर्षा के मौसम में धान खराब होने की संभावना भी बढ़ गई है।
राइस मिल मालिकों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। उनका कहना है कि संबंधित सोसायटी के अधिकारी फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो रही है।
प्रशासन से उम्मीद जताई गई है कि उचित कदम उठाकर धान का उठाव शीघ्र शुरू कराया जाएगा।
cg24 
