रायपुर नगर निगम की विशेष सम्मिलन बैठक में सम्मिलित होने पहुँचे 10 नवनामांकित पार्षदों एल्डरमेनों का महापौर मीनल चौबे, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, आयुक्त संबित मिश्रा ने बुके प्रदत्त कर निगम सदन में किया आत्मीय स्वागत

रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौड के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर के सचिवालय द्वारा नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित नगर निगम सामान्य सभा सभागार में आहुत नगर निगम रायपुर की विशेष सम्मिलन की बैठक में सम्मिलित होने पहुँचे छत्तीसगढ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर निगम रायपुर में नव नामांकित 10 पार्षदों , एल्डरमेनों का नगर निगम सदन में बुके प्रदत्त कर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी।
आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, आयुक्त संबित मिश्रा ने नगर निगम रायपुर के 10 नव नामांकित पार्षदों, एल्डरमेनों सर्वश्री रामकिकर सिंह, विनय ओझा, मनीष करडमुजे, मित्रसेन धीमान, राजू राधवानी, गोपाल सोना, बी. श्रीनिवास राव, गोपी साहू, विक्रम सिंह ठाकुर, ऋषि साहू का बुके प्रदत्त कर निगम सदन में आत्मीय स्वागत कर उन्हें हार्दिक शुभकामनायें दीं।