रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा:-नगर निगम जोन 7 ने जोन 1 की टीम को हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश
रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा:-नगर निगम जोन 7 ने जोन 1 की टीम को हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश
गोपाल लगातार दूसरी बार बने मैन ऑफ द मैच, एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू बेस्ट बालर, झालेश्वर साहू बेस्ट बेटसमैन बने, नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष नंदकिशोर साहू ने ट्राफी देकर किया सम्मानित
एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू ने छत्तीसगढ़ी में सुमधुर स्वरों में सुनाया क्वार्टर फाइनल का आखों देखा हाल
रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत दिनांक 27 फरवरी 2026 को संध्या 6 बजे से नगर निगम मुख्यालय औऱ जोन 6 की टीमों के मध्य क्वार्टर फाइनल मैच नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में होगा, वहीं रात्रि 8 बजे नगर निगम जोन 5 की टीम जोन 8 की टीम से क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी.
आज संध्या 6 बजे से हुए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में नगर निगम जोन 7 की टीम ने जोन 1 की टीम को हराकर स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. जोन 1 की टीम ने पहले बल्लेबाजी की औऱ निर्धारित 10 सीमित ओवर मैच में 117 रन बनाये . निगम जोन 7 की टीम ने मात्र 6 ओवर में 118 रन का लक्ष्य पार कर क्वार्टर फाइनल मैच को गोपाल औऱ झालेश्वर साहू की आतिशी बल्लेबाजी की सहायता से आसानी से जीत लिया औऱ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया निगम जोन 7 की विजय में गोपाल औऱ झालेश्वर साहू की आतिशी बल्लेबाजी औऱ एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू की शानदार गेंदबाजी की प्रमुख भूमिका रही. गोपाल लगातार दूसरी बार मैन ऑफ द मैच बने औऱ एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू बेस्ट बालर, झालेश्वर साहू बेस्ट बेट्समैन क्वार्टर फाइनल मैच में घोषित किए गये.
नगर निगम जोन 7 के इन तीनों खिलाडियों गोपाल, भोलाराम साहू, झालेश्वर साहू को श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष नंदकिशोर साहू ने एमआईसी सदस्य सर्वश्री मनोज वर्मा, अमर गिदवानी, दीपक जायसवाल, पार्षद आनंद अग्रवाल सहित नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता यू. के. धलेन्द्र,अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, उपायुक्त खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग जसदेव सिंह बाबरा, जोन 7 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस की उपस्थिति में मैदान में ट्राफी देकर सम्मानित किया.
एमआईसी सदस्य श्रीभोलाराम साहू ने छत्तीसगढ़ी में पहले क्वार्टर फाइनल मैच का आँखों देखा हाल सुमधुर स्वरों में सुनाकर सबको मन्त्रमुग्घ कर दिया.
cg24 
