Diocese of Chhattisgarh की बिशप व सचिव की पत्रकार वार्ता
Diocese of Chhattisgarh की बिशप व सचिव की पत्रकार वार्ता
चर्च ऑफ north इंडिया डायोसिस आफ छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के Arun Pannalal पर लगाए कई गंभीर आरोप
रायपुर। Diocese of Chhattisgarh की बिशप द राइट रेव. सुषमा कुमार एवं डायोसिस के सचिव नितिन लॉरेंस ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम शीर्षक से प्रसारित सामग्री को लेकर गंभीर आपत्ति जताई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस प्रशासन को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
पत्रकार वार्ता में बिशप सुषमा कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रसारित की जा रही सामग्री में डायोसिस और उसके पदाधिकारियों के बारे में आपत्तिजनक, भ्रामक और तथ्यहीन आरोप लगाए गए हैं। इससे न केवल संस्था की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि धार्मिक भावनाएं आहत होने और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका भी उत्पन्न हो रही है।

डायोसिस सचिव नितिन लॉरेंस ने बताया कि शिकायत में Arun Pannalal (छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम) के नाम से यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर अनर्गल तथ्यहीन समाज को नुकसान पहुंचाने वाली भाषाओं का उपयोग कर रहे हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित सामग्री के प्रसार और आरोपों के संदर्भ में उनकी भूमिका की जांच आवश्यक है। डायोसिस ने पुलिस से आग्रह किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पत्रकार वार्ता में यह भी कहा गया कि डायोसिस लंबे समय से सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक सेवा कार्यों में सक्रिय है तथा सद्भाव और शांति के लिए कार्य करती रही है। संस्था के विरुद्ध निराधार और अप्रमाणित आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास स्वीकार्य नहीं है।
डायोसिस पदाधिकारियों ने प्रशासन से सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक सामग्री को तत्काल प्रभाव से हटाने और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही समाज के सभी वर्गों से अपील की गई कि वे अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखें।

cg24 
