वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस पर कृषि मन्त्री रामविचार नेताम, केशकाल विधायक नीलकंठ नेताम, सभापति राठौड़, अध्यक्ष अमर गिदवानी, पार्षद महेश ध्रुव ने किया नमन

वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस पर कृषि मन्त्री  रामविचार नेताम, केशकाल विधायक नीलकंठ नेताम, सभापति   राठौड़, अध्यक्ष अमर गिदवानी, पार्षद महेश ध्रुव ने किया नमन

वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस पर कृषि मन्त्री  रामविचार नेताम, केशकाल विधायक नीलकंठ नेताम, सभापति  सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष  अमर गिदवानी, पार्षद महेश ध्रुव,विशिष्टजनों, आमजनों ने किया नमन0


रायपुर - आज वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर राजधानी शहर रायपुर के कैनाल लींकिंग रोड शंकर नगर में स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष उनका नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 3 के सहयोग से संक्षिप्त आयोजन रखा गया.
नगर निगम संस्कृति विभाग के आयोजन में पहुंचकर प्रदेश के कृषि, आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक विभाग मन्त्री  रामविचार नेताम ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें सादर नमन किया. आयोजन में प्रमुख रूप से केशकाल विधायक  नीलकंठ नेताम, रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति  सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष  अमर गिदवानी, पार्षद  महेश ध्रुव सहित विशिष्टजनों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रतिमा स्थल पर वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस पर सादर नमन किया.