mmm

mmm

 डॉक्टर प्रेमा साईं महाराज को मिली जान से मारने की धमकी
* व्हाट्सएप मेसेज से मिली धमकी
* मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर हैं डॉ प्रेमासाईं महाराज
* भक्तों ने की सरकार से सुरक्षा देने की मांग

स्लग : डॉक्टर प्रेमा साईं महाराज को धमकी
सिटी : अभनपुर, रायपुर

ऐंकर : छत्तीसगढ़ के दिव्य मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉक्टर प्रेमा साईं महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है । मतांतरित हुए लोगों की घर वापसी कराने वाले, लव जिहाद से लोगों को जगाने वाले डॉक्टर प्रेमा साईं महाराज को व्हाट्सएप से किसी ने मेसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी है । धमकी को लेकर सैंकड़ों भक्तों के साथ डॉक्टर प्रेमा साईं महाराज अभनपुर थाना पहुंचे और आरोपी को जल्द से जल्द पकड़कर कार्रवाई करने की मांग की । डॉक्टर प्रेमा साईं महाराज ने कहा कि वो लगातार सनातन के लिए कार्य कर रहे हैं यह कई असामाजिक लोगों को हजम नहीं हो रहा है, इसलिए उनको धमकी मिल रही है, लेकिन वो इस तरह के धमकी से डरने वाले नहीं हैं और आगे भी सनातन के लिए कार्य करेंगे । डॉक्टर प्रेमा साईं महाराज ने बताया कि उनको जिस नंबर से धमकी मिली है, वो जम्मू कश्मीर के हिलालवानी का बता रहा है । डॉक्टर प्रेमा साईं महाराज और उनके भक्तों ने सरकार से उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षा दिलाने की मांग की है । शिकायत को लेकर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने कहा कि शिकायत मिली है और इसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

: डॉक्टर प्रेमा साईं महाराज (पीठाधीश्वर, मां मातंगी दिव्य धाम)

बाइट : सत्येंद्र सिंह श्याम (थाना प्रभारी, अभनपुर)