कोण्डागांव में 8 जुलाई को आयोजित होगी 'तेजस स्टार्टअप कार्यशाला'
इस निःशुल्क कार्यशाला का उद्देश्य जिले के उद्यमियों, उद्योगपतियों, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों तथा स्वरोजगार एवं नवाचार के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को स्टार्टअप से जुड़ी नवीनतम जानकारी एवं अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यशाला में स्टार्टअप विशेषज्ञ एवं उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नया व्यवसाय प्रारंभ करने की प्रक्रिया, स्टार्टअप पंजीयन, सरकारी योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय सहायता (फंडिंग), व्यवसाय विस्तार तथा उद्यमिता विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी देंगे।
कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को नवाचार आधारित उद्यम स्थापित करने, सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों के लिए उपयोगी होगा जो अपना स्वयं का स्टार्टअप प्रारंभ करना चाहते हैं अथवा अपने वर्तमान व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं।
कार्यशाला में सहभागिता के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य है। इच्छुक प्रतिभागी विभाग द्वारा जारी गूगल फॉर्म अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से अपना निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं।
पंजीयन हेतु लिंक https://forms.gle/
से पंजीयन कर सकते हैं।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोण्डागांव ने जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों, विद्यार्थियों एवं युवाओं से इस कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाने की स्थिति में रजिस्ट्रेशन की सुविधा कार्यक्रम स्थल ऑडिटोरियम कोण्डागांव में भी दी जावेगी।

