ग्राम सिलाटी के अद्यतन नक्शा-खसरा का अंतिम प्रकाशन

ग्राम सिलाटी के अद्यतन नक्शा-खसरा का अंतिम प्रकाशन


कोण्डागांव, 27 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 67 की उपधारा (1) के अधीन राजस्व सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ करने की अधिसूचना जारी की गई थी। धारा 107 एवं 114 के नियमों के तहत ग्राम सिलाटी, प.ह.नं. 22 ंिसगनपुर, रा.नि.मं. चिपावण्ड, तहसील कोण्डागांव, जिला कोण्डागांव में कृषकों के कब्जे के आधार पर राजस्व सर्वेक्षण कार्य पूर्ण किया गया है।

सर्वेक्षण कार्य के पश्चात प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान प्राप्त दावा-आपत्तियों का नियमानुसार निराकरण कर अद्यतन नक्शा एवं खसरा तैयार किया गया है। इसके बाद ग्राम सिलाटी के अद्यतन नक्शा-खसरा का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।