रोज-रोज आइसक्रीम खाकर बोर हो गए हैं तो क्यों ना आम के इस सीजन का फायदा उठाते हुए आम की रसमलाई ट्राई की जाए.
गर्मियों में अक्सर डिनर के बाद कुछ ठंडा और मीठा खाने का मन करता है और ज्यादातर लोग आइसक्रीम ही खाते हैं लेकिन अगर आप रोज-रोज आइसक्रीम खाकर बोर हो गए हैं तो क्यों ना आम के इस सीजन का फायदा उठाते हुए आम की रसमलाई ट्राई की जाए.
कम समय में आसानी से घर पर तैयार होने वाली मैंगो रसमलाई न केवल दिखने में लाजवाब है बल्कि आम की मिठास और केसरिया दूध का मेल इसे हर उम्र के लोगों का
पसंदीदा बना देता है. खास बात यह है कि इसे आप रात के खाने के लिए पहले से बनाकर फ्रिज में ठंडा कर सकते हैं और फिर डिनर में खा सकते हैं.
शाही मैंगो रसमलाई के लिए तैयार कर लें ये चीजें
1 लीटर फुल क्रीम दूध (रबड़ी के लिए)
250 ग्राम पनीर या तैयार छेना बॉल्स (रसमलाई के लिए)
1 कप पके हुए आम का पल्प (बिना रेशे वाला)
1/2 कप चीनी (स्वादानुसार)
1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
थोड़े से केसर के धागे
बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (पिस्ता, बादाम)
बनाने का तरीका
एक भारी तले की कढ़ाई में दूध गरम करें. इसे तब तक उबालें जब तक यह आधा न रह जाए. बीच-बीच में चलाते रहें.
अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालें. 5 मिनट और पकाएं और फिर आंच बंद कर दें.
जब दूध हल्का गुनगुना रह जाए. बहुत गरम न हो तब इसमें आम का पल्प मिलाएं hध्यान रहे, बहुत गरम दूध में पल्प डालने से दूध फट सकता है.
छेना बॉल्स को हल्के हाथों से दबाकर चाशनी निकाल लें और उन्हें तैयार मैंगो मिल्क में डाल दें.... इसे कम से कम 3-4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि रसमलाई सारा रस सोख ले और ठंडी हो जाए. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें
cg24 
