रायपुर में आयोजित BRDS डिज़ाइन प्रदर्शनी 2026 युवाओं की रचनात्मकता और डिज़ाइन प्रतिभा का भव्य मंच बनकर उभरी।

रायपुर में आयोजित BRDS डिज़ाइन प्रदर्शनी 2026 युवाओं की रचनात्मकता और डिज़ाइन प्रतिभा का भव्य मंच बनकर उभरी।

रायपुर में आयोजित BRDS डिज़ाइन प्रदर्शनी 2026 युवाओं की रचनात्मकता और डिज़ाइन प्रतिभा का भव्य मंच बनकर उभरी। एरिएना–द बुटीक होटल, वीआईपी रोड में आयोजित इस प्रदर्शनी में आर्किटेक्चर, इंटीरियर, फैशन, फाइन आर्ट्स, एनीमेशन और प्रोडक्ट डिज़ाइन से जुड़े विद्यार्थियों के आकर्षक प्रोजेक्ट्स ने सभी का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में BRDS के संस्थापक एवं प्रसिद्ध डिज़ाइन शिक्षाविद् भंवर राठौड़ ने कहा कि डिज़ाइन आज केवल करियर नहीं, बल्कि समाज के लिए नए समाधान तैयार करने का माध्यम है। वहीं BRDS रायपुर सेंटर की क्रिएटिव डायरेक्टर रीना पांडे ने विद्यार्थियों को NID, NIFT, CEPT, IIT सहित देश-विदेश के प्रतिष्ठित डिज़ाइन संस्थानों में प्रवेश और डिज़ाइन सेक्टर में उपलब्ध व्यापक करियर अवसरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों, अभिभावकों और डिज़ाइन विशेषज्ञों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। साथ ही करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग सत्र के माध्यम से डिज़ाइन शिक्षा, प्रवेश परीक्षाओं, उच्च अध्ययन और रोजगार की संभावनाओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। पिछले दो दशकों से BRDS हजारों विद्यार्थियों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित डिज़ाइन संस्थानों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और रायपुर की यह प्रदर्शनी उसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने वाला प्रेरणादायी आयोजन साबित हुई।