विदाई के समय किस चीज की ट्रेनिंग देंगे? भ्रष्टाचार की - मंत्री उसी में एक्सपर्ट हो गए हैं-धनेंद्र साहू
नकटी गांव को लेकर कांग्रेस के पांच विधायकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। इस मामले में पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने कहा, नकटी में गरीबों के मकानों पर अवैधानिक तोड़फोड़ की गई। कांग्रेस पीड़ितों के साथ खड़ी है। हमारे विधायकों ने वहां आवास नहीं लेने का निर्णय लिया है। दोनों दलों के विधायकों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। सरकार न्याय नहीं देगी तो कांग्रेस पीड़ितों के साथ न्यायालय जाएगी।
नकटी गांव पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर धनेंद्र साहू ने कहा, संबंधित जमीन राजस्व रिकॉर्ड में चारागाह की भूमि दर्ज है। सरकार का उस जमीन पर कोई अधिकार नहीं है। यह किसानों की लगानी भूमि है। कार्रवाई पूरी तरह अवैधानिक है, न्यायालय सरकार के खिलाफ फैसला देगा। भाजपा के चिंतन शिविर पर साहू ने कहा, तीसरी बार भाजपा की ट्रेनिंग होगी, उन्हें भ्रष्टाचार की ही ट्रेनिंग दी जाती है। मंत्री उसी में एक्सपर्ट हो गए हैं। मंत्रिमंडल परिवर्तन की चर्चा के बीच अब शायद अनुशासन की ट्रेनिंग दी जाएगी। राम वन पथ गमन पर विकास नहीं, इस मामले में धनेंद्र साहू ने कहा, भाजपा भगवान राम का केवल राजनीतिक उपयोग करती है। कांग्रेस सरकार ने विकास कार्य कराए थे। भ्रष्टाचार के आरोप लगाए तो काम बंद कर दिए। यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करें। प्रभु राम के प्रति आस्था है तो परिपथ का विकास कराएं, भाजपा को राम का नाम लेने का अधिकार नहीं है।
रायपुर
नकटी गांव के मामले में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू का बयान
कांग्रेस पार्टी नकटी गांव के पक्ष में खड़ी है
कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने स्वस्फूर्त पत्र लिखा है
दोनों पक्षों के विधायकों को मकान नहीं लेना चाहिए
कांग्रेस पार्टी नकटी गांव के लोगों के साथ न्यायालय जाएगी
सरकार का कोई अधिकार नहीं है
सरकारी संपत्ति नहीं है अवैधानिक कार्यवाही हुई है
रायपुर
4 और 5 जुलाई को IIM में होगा मंत्रियों का ट्रेनिंग
मामले में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू का बयान
भ्रष्टाचार करने की ट्रेनिंग दी जाती है
उसी में माहिर हो गए सरकार के मंत्री
विदाई के समय किस चीज की ट्रेनिंग देंगे?

