कलेक्टर ने धान उठाव में तेजी लाने को लेकर ली बैठक
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिले की समितियों में धान उठाव में तेजी लाने विभागीय अधिकारियों और राइस मिलर्स की बैठक ली और आपसी समन्वय से कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने धान उठाव कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए राइस मिलर्स को वाहनों की संख्या बढ़ाने हेतु निर्देशित किया, ताकि जल्द से जल्द उठाव हो सके। साथ ही चावल जमा मे भी प्रगति लाने मिलर को अपनी मिलिंग क्षमता का पूरा उपयोग करने निर्देशित किया गया द्य
इस अवसर पर राइस मिलर्स ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर, खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी और राइस मिलर्स उपस्थित थे।
cg24 
