भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओपी चैधरी से की मुलाकात

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री  ओपी चैधरी से की मुलाकात

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओपी चैधरी से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ की व्यापक सहभागिता एवं व्यापारिक संभावनाओं पर हुई चर्चा

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य  अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन  जितेन्द्र दोशी,  विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष  परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन  सुरिन्दर सिंह,  जीवत बजाज, महामंत्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष  राजेंद्र जग्गी,  वासु माखीजा  राम मंधान,  भरत जैन, राकेश ओचवानी,  शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 12 -15 अगस्त तक आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के संबंध में आज कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन अमर पारवानी जी एवं CAIT छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन के माननीय वित्त, आवास एवं पर्यावरण तथा वाणिज्यिक कर मंत्री श्री ओपी चैधरी जी से सौजन्य मुलाकात कर महोत्सव की रूपरेखा, व्यापारिक संभावनाओं एवं प्रदेश की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान व्यापार, उद्योग, स्टार्टअप, MSME एवं स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन देने के विषय पर सकारात्मक संवाद हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ के व्यापार, उद्योग एवं स्थानीय उत्पादों को देशभर में नई पहचान दिलाने तथा निवेश एवं व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर  मंत्री  ओपी चैधरी जी ने भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 की सराहना करते हुए इसे व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने महोत्सव में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

बैठक में प्रदेश के व्यापारिक विकास, निवेश संवर्धन एवं “वोकल फॉर लोकल” एवं “आत्मनिर्भर भारत” को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।

 मंत्री  ओपी चैधरी जी से मुलाकात में कैट  एवं युवा टीम के पदाधिकारी मुख्य रूप उपस्थित रहेरू- अमर पारवानी, अवनीत सिंह, भरत जैन, शंकर बजाज, दीपक विधानी, निलेष मुंदडा, नागेन्द्र तिवारी, कान्ति पटेल, रतनदीप सिंह, विक्रांत राठौर, शैलेन्द्र शुक्ला एवं सर्वेष दौलतानी।