*शहीद जवान श्री परमानंद को एसपी कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि*
विधायक श्री नेताम, आईजी श्री *सुंदरराज सहित जनप्रतिनिधियों और ने गमगीन माहौल में परिजनों को बंधाया ढांढस*
उत्तर बस्तर कांकेर, 03 मई 2026/ कोयलीबेड़ा ब्लॉक के छोटेबेठिया थानान्तर्गत आईईडी स्पॉट सर्चिंग के दौरान हुए ब्लास्ट में शहीद पुलिस के जवान परमानंद कोर्राम सहित जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर भावभीनी नमन किया।
इस दौरान कांकेर विधायक आशाराम नेताम, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेंडी, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. सहित एसपी निखिल राखेचा, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरुण कौशिक, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी सहित पुलिस के आला अधिकारियों और जवानों, जनप्रतिनिधियों और काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने जवानों की मृत देह को कंधा दिया तथा नियमानुसार ससम्मान श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा में जवानों के परिजन भी सम्मिलित थे, जिन्हें ढांढस बंधाया गया। इसी तरह शहीद आरक्षक श्री संजय गढ़पाले और श्री कृष्णा कोमरा को भी उनके गृहग्राम में उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया।

ज्ञात हो कि पुलिस जवानों के द्वारा शनिवार 02 मई को आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर आईईडी डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत डीआरजी के निरीक्षक सुखराम वट्टी (ग्राम चिहका, बीजापुर), आरक्षक कृष्णा कुमार कोमरा (जिला उत्तर बस्तर कांकेर), आरक्षक संजय गढ़पाले (जिला कांकेर) और आरक्षक परमानंद कोर्राम (बस्तर फाइटर) जो इलाज के दौरान शहीद हो गये।