कन्या शाला में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कन्या शाला में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कन्या शाला में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

आज दिनांक 7 जुलाई 2026 को शासकीय कन्या शाला में शाला प्रवेश उत्सव
का आयोजन उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ, कार्यक्रम में नवप्रवेशित
विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई वितरित कर आत्मीय
स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण कौशिक अध्यक्ष नगर
पालिका परिषद कांकेर, विशिष्ट अतिथि  उत्तम यादव उपाध्यक्ष नगर पालिका
परिषद कांकेर एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती रमशिला हालधर साहू
उपस्थित थे| कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा
मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रचलित कर किया गया | इस अवसर
पर विद्यालय की छात्रो ने स्वागत गीत समूह नृत्य, देशभक्ति गीत तथा
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया|
विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया | कार्यक्रम में शैक्षणिक,
खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को
पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रदान किया
गया| तदुपरांत मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया
गया| मुख्य अतिथि, पालक, बच्चों, शिक्षक शिक्षिकाओं ने नेवता भोज का आनंद
लिया गया| 9 वी क्लास के छात्रों को साइकिल का वितरण मुख्य अतिथि एवं
विशिष्ट अतिथियों के द्वारा किया गया| मुख्य अतिथि के संबोधन में सभी
विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं दी| कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्कूल
प्रबंधन समिति के सदस्यों, प्राचार्य कन्या शाला, प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला,
शिक्षक-शिक्षिकाए, पालक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, बड़ी संख्या में उपस्थित होकर
शाला प्रवेश उत्सव को सफल बनाया।