राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 2026 का होगा आयोजन, 28 जून को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 2026 का होगा आयोजन, 28 जून को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

- जिले के 1.04 लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक, 744 बूथों पर 900 टीमें तैनात
जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 2026 का आयोजन 28 जून 2026 को किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 28 जून को बूथ स्तर पर तथा 29 एवं 30 जून 2026 को घर-घर जाकर शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जिले में इस अभियान के तहत लगभग 1,04,627 (एक लाख चार हजार छः सौ सत्ताईस) बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इस कार्य हेतु जिले में 744 पोलियो बूथों पर 900 टीमें तथा 2,430 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, जिनके द्वारा निर्धारित स्थानों यथा पोलियो बूथ, रेलवे स्टेशन, हाट बाजार, बस स्टैंड आदि स्थलों पर बच्चों को ‘दो बूँद जिंदगी की‘ पिलाई जाएगी।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिले के समस्त अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अपने शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, यही इस अभियान की वास्तविक सफलता है। उन्होंने नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए अपने बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।

