महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अधिकारियों को कार्यादेश जारी होने के बाद भी विकास कार्य प्रारम्भ नहीं किये जाने को लेकर जमकर फटकार लगायी

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अधिकारियों को कार्यादेश जारी होने के बाद भी विकास कार्य प्रारम्भ नहीं किये जाने को लेकर जमकर फटकार लगायी

रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम मुख्यालय भवन में तृतीय तल पर नगर निगम की विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यों की लगातार लगभग 6 घंटे तक जोनवार विस्तृत समीक्षा की. 
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अधिकारियों को कार्यादेश जारी होने के बाद भी विकास कार्य प्रारम्भ नहीं किये जाने को लेकर जमकर फटकार लगायी. महापौर ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम में स्वीकृत किये गए समस्त विकास कार्यों को समयसीमा में गुणवत्ता के साथ  मॉनिटरिंग करवाते हुए जनहित में पूर्ण करवाना नगर निगम मुख्यालय और जोनों के सम्बंधित अधिकारियों और अभियंताओं का दायित्व है. 
महापौर ने अपर आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि अगर ठेकेदार पर कार्यवाही ho सकती है, तो काम की गंभीरतापूर्वक निगरानी नहीं करने पर अधिकारियों एवं अभियंताओं पर भी कार्यवाही होनी चाहि .
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने करबला तालाब विकास योजना के कार्य में लापरवाही एवं एम बी ( मेजरमेन्ट बुक ) में त्रुटियों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को जमकर फटकारा.
महापौर ने मुख्यमंत्री नगरोत्थान मद, अधोसंरचना मद, 15वां वित्त आयोग मद, केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं, राज्य प्रवर्तित योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री की घोषणा, सांसद निधि, विधायक निधि, महापौर निधि, पार्षद निधि, सामान्य निधि, संधारण मद, विकास शुल्क सहित विभिन्न मदों में किये गए विकास कार्यों की जोनवार और मदवार विस्तृत जानकारी ली और कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. 
महापौर ने कहा कि राजधानी शहर रायपुर में विकास कार्यों में अनावश्यक विलम्ब और लापरवाही कदापि सहन नहीं की जाएगी. लम्बे समय से  अनावश्यक रूप से लंबित विकास कार्यों को सूची तैयार कर जवाबदेही तय करते हुए सम्बंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी. 
महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा की गयी विस्तृत समीक्षा बैठक में रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त  लोकेश्वर साहू,  विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता  संजय बागड़े, अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर,  इमरान खान, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उपअभियंताओं, अनुबंधित ठेकेदारों की उपस्थिति रही.