शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस पर महापौर मीनल चौबे ने दी श्रद्धांजलि

शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस पर महापौर मीनल चौबे ने दी श्रद्धांजलि

शहीद भगत सिंह को शहादत दिवस पर रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिह छाबडा, पूर्व विधायक  कुलदीप सिंह जुनेजा, सस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल, गणमान्यजनों , सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया सादर नमन

.
       रायपुर - आज शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर राजधानी शहर रायपुर के जीई मार्ग में शंकरनगर एसआरपी चौक के किनारे स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष उन्हें नमन करने सक्षिप्त पुष्पाजलि आयोजन नगर निगम सरकृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से स्खा गया। जिसमे पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से शहीद भगत सिंह को शहादत दिवस पर सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की।
           आयोजन में प्रमुख रूप से नगर निगम रायपुर के सभापति  सूर्यकान्त राठौड़, छ.ग. राज्य अल्प संख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबडा, नगर निगम सस्कृति विभाग अध्यक्ष  अमर गिदवानी, सिख समाज के  सुखबीर सिंह सिधोत्रा, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता  शेखर सिंह सहित बडी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्यजनो, नवयुवको, आमजनो ने शहीद भगत सिंह को शहादत दिवस पर सादर नमन किया।