सरोवर हमारी धरोहर केवल नारा - कन्हैया...

सरोवर हमारी धरोहर केवल नारा - कन्हैया...

सरोवर हमारी धरोहर केवल नारा - कन्हैया...
डबरी तालाब पर कब्जे की तैयारी - कन्हैया....
तालाब बचाने आयुक्त को दिया ज्ञापन....


रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने*सरोवर हमारी धरोहर* को प्रदेश सरकार का खोखला नारा बताते हुए कहा कि शहर के तालाबों को लगातार को माफिया निगलते जा रहे हैं। सरकार के संरक्षण में तालाब और पैठू को खत्म करने का काम लगातार जारी है ।
माफिया कब्रिस्तान की भूमि कब्जा करने में लगे हैं ।
 प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने उपवसाय का एक ज्ञापन नगर निगम आयुक्त श्री समित मिश्रा के नाम पर निगम कार्यालय में सोप माननीय आयुक्त से उन्होंने निवेदन किया कि रायपुर शहर जो कि तालाबों का शहर था इस शहर के बचे खुचे तालाब को बचना होगा हमेशा जल स्रोत बुरी तरह प्रभावित होंगे । उन्होंने कहा कि महाराजबँध तालाब के पाटे जाने की खबर लगातार प्रकाशित हो रही है इससे पूर्व बूढ़ा तालाब और अन्य तालाबों को बेदर्दी से छोटा किया गया है । विपिन बिहारी सुर वार्ड के अंतर्गत कैलाशपुरी गभरापारा के बीच स्थित डबरी तालाब को मलबा डालकर पाटने का षड्यंत्र लगातार चल रहा था जिसे एक बार मेरे द्वारा रोका गया था। वर्तमान में तालाब में जाने का मुख्य रास्ता जो कैलाशपुरी से है उसे गेट लगाकर बंद कर दिया गया है । तालाब पर कब्जे की साजिश के अंतर्गत तालाब में जाने के रास्ते को बंद किया गया है । इस संबंध में आसपास के लोगों से चर्चा करने पर किसी भी तरह से तालाब में गेट लगाने वालों के संबंध में जानकारी प्राप्त नहीं हुई । उन्होंने कहा कि तालाब के रास्ते पर किसके द्वारा गेट लगाकर बंद किया गया है नगर निगम इसकी जानकारी ले और पुलिस के माध्यम से अपराधिक प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई  की जाए ।
     कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि इसी तरह महाराजबँध तालाब के किनारे से लगातार जल स्रोत को पाट कर वहां अघोषित तौर पर प्लाटिंग की जा रही है इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए ।  उन्होंने रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड के अंतर्गत पारसी कब्रस्तान में भू माफियाओं के द्वारा किए जा रहे कब्जे के प्रयास को भी तत्काल रोकने के साथ कब्रिस्तान में कब्जा करने वाले तत्वों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है ।