भाजपा सरकार में महिलायें एवं बेटियां सुरक्षित नहीं, प्रतिदिन 34 महिलायें एवं 20 बेटियां लापता हो रही

भाजपा सरकार में महिलायें एवं बेटियां सुरक्षित नहीं, प्रतिदिन 34 महिलायें एवं 20 बेटियां लापता हो रही
भाजपा सरकार में महिलायें एवं बेटियां सुरक्षित नहीं, प्रतिदिन 34 महिलायें एवं 20 बेटियां लापता हो रही


प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलायें एवं बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रतिदिन 34 महिलायें एवं 20 बेटियां गायब हो रही है, ये सब लचर कानून व्यवस्था के कारण हो रहा है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा महिलाओं एवं बेटियों की रक्षा करने में असफल हो गये है। बीते दो वर्ष में 2024 में 11,928 एवं 2025 में 12,888 महिलायें, 2024 में 6,935 एवं 2025 में 7,959 बेटियां गायब हुई है। भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिर्फ चुनावी जुमला है। रायपुर जिला में 2,100 से अधिक महिलायें एवं बेटियां गायब है जो अब तक मिला नही है। 2026 में 31 जनवरी तक 383 बेटियां गायब हो चुकी है। ये भाजपा सरकार की बेटी बचाओ के दावों की पोल खोलती है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में जंगलराज है, मानव तस्करी, अपहरण की घटनायें तेजी से बढ़ी है। महिलाओं एवं बेटियों के साथ हिंसक घटनायें, रेप, गैंगरेप, छेड़छाड़, लूट की घटनायें बढ़ी है, महिला वर्ग डरी हुई है। सरकार महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा देने में विफल रही है। सरकार की महिला सुरक्षा की दावे हवाहवाई विज्ञापन बाजी तक सीमित है। धरातल पर महिलायें डरी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, जनता की सुरक्षा नहीं कर पा रहे है, अपराधियों पर नकेल कसने में असमर्थ है तो उन्हें गृहमंत्री का पद छोड़ देना चाहिये।