स्कूल में शिक्षक नहीं, स्वीपर करा रहे है पढ़ाई, ले रहे है परीक्षा

स्कूल में शिक्षक नहीं, स्वीपर करा रहे है पढ़ाई, ले रहे है परीक्षा
स्कूल में शिक्षक नहीं, स्वीपर करा रहे है पढ़ाई, ले रहे है परीक्षा

सरसींवा वन क्षेत्र के शिक्षक विहीन प्राथमिक शाला रनकोट में स्वीपर पर स्कूल की पूरी जिम्मेदरीं को भाजपा सरकार की शिक्षा विरोधी करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव पर विधानसभा में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री ने विधानसभा में जानकारी दी थी कि प्रदेश में कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं है फिर सरसींवा के रनकोट स्कूल में स्वीपर कैसे पढ़ाई करा रहे है? परीक्षा से लेकर स्कूल की सारी जिम्मेदारी स्वीपर कैसे निर्वहन कर रहा है? स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति क्यों नहीं हुई? ये नवनिहाल बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है? शिक्षक नहीं होने की जानकारी डीओ, बीओ को है ऐसे में साल भर तक शिक्षक की नियुक्ति क्यों नहीं हुई? गर्मिन बार अधिकारियों को जानकारी दे रहे थे शिक्षक की मांग कर रहे थे फिर जिम्मेदारों ने मांग को अनसुना क्यों किया? क्या मंत्री को भी गलत जानकारी दी गई? इसकी जाँच होनी चाहिये जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था बेहद खराब हो गई है, स्कूलों में 60 हजार से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त है, कई स्कूल एक शिक्षक के भरोसे चल रहे है, बीते ढाई साल में शिक्षकों की भर्ती नहीं की गई। इस दौरान कई शिक्षक रिटायर्ड हो गए। अब स्थिति ये है स्कूल में स्वीपर पढ़ाई करा रहे है, परीक्षा ले रहे है। ऐसे में शिक्षा की गुणवत्ता कैसे सुधरेगी? सरकार में बैठे लोग आखिर शिक्षकों की कमी पूरा क्यों नहीं कर रहे है? भाजपा सरकार में स्कूल बंद करना ही इनकी शिक्षा नीति है, ढाई साल में 10500 के करीब स्कूल बंद हो गये है। नई स्कूल खोलना तो दूर की बात है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षा मंत्री को राजनीतिक बयानबाजी से परे हटकर शिक्षा व्यवस्था सुधारने में ध्यान देना चाहिए। 60 हजार शिक्षकों की भर्ती कर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना चाहिये।