जन शिकायतों का त्वरित निराकरण  करें: कलेक्टर श्री क्षीरसागर

जन शिकायतों का त्वरित निराकरण  करें: कलेक्टर श्री क्षीरसागर
जन शिकायतों का त्वरित निराकरण  करें: कलेक्टर श्री क्षीरसागर
नीलाम हो चुके वाहनों को परिसर से हटवाने आरटीओ को निर्देश

 कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले से प्राप्त जन शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निराकृत करने के लिए निर्देश दिए हैं। सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीएम पोर्टल में प्राप्त शिकायतों केे अलावा सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने शिविरों के दौरान प्राप्त आवेदनों सहित विभिन्न प्रकरणों के निराकरण की विस्तृत समीक्षा की गई। उनके द्वारा सभी शिकायतों को गुणवत्ता के साथ निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न प्रकरणों के निराकरण करते हुए कार्यालयों के कंडम वाहन जिनका नीलामी हो चुकी है और उक्त वाहन अभी तक परिसर में है, ऐसे वाहनों को तत्काल हटाने के लिए आरटीओ को निर्देशित किया है। दूरस्थ अंचलों में दूरसंचार टॉवर, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन, नामांकन, बंटवारा प्रकरणों का निराकरण सहित अन्य विकास कार्यों में प्रगति की समीक्षा भी कलेक्टर द्वारा किया गया एवं समय-सीमा में सभी कार्यों के निराकृत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर कांकेर श्री जितेन्द्र कुर्रे, अपर कलेक्टर अंतागढ़  ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।