सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने - 2026 कलेक्टर, सीईओ पहुंचे ग्रामीणों के बीच, सुनी लोगों की समस्या
जिले के कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसार एवं जिला पंचायत के सीईओ हरेश मण्डावी मंगलवार को दुर्गूकोंदल विकासखण्ड ग्राम आमाकड़ा एवं गोटूलमुण्डा आौर भानुप्रतापपुर विकासखण्ड ग्राम कराठी व बांसला पहंुचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन इत्यादि के संबंध में पूछताछ किया। ग्राम आमाकड़ा में ग्रामीणों द्वारा आंगनबाड़ी सामुदायिक भवन से संचालित होने तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र में बाउण्ड्रीवाल की समस्या बताई गई, जिसका निराकरण करने की बात कही गई। शिविर में आमाकड़ा के किसान राजबाई, प्रेमबती, भुनेश्वर एवं मुकेश को निःशुल्क खसरा एवं बी-1 की प्रति प्रदान की गई। किसान सोमारूराम द्वारा मनरेगा से बनाए गए निजी डबरी का निरीक्षण भी किया गया। ग्राम गोटूलमुण्डा में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कलेक्टर, सीईओ द्वारा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ ही आधार कार्ड, राशन कार्ड, वय वंदन कार्ड, आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी ली गई। वनधन महिला स्व-सहायता समूह द्वारा बकरी पालन, सुकर पालन एवं मछली पालन कार्य करने की जानकारी देने पर कलेक्टर एवं सीईओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बकरी पालन व सुकर पालन स्थल का अवलोकन भी किया। समूह की अध्यक्ष श्रीमती हिरौंदा टेकाम एवं सचिव श्रीमती अनिता पद्माकर ने बताया कि बकरी पालन से प्रत्येक वर्ष 25 से 30 हजार रूपए और सुकर पालन से 50 से 60 हजार रूपए की आमदनी हो जाती है। कलेक्टर, सीईओ में ग्राम गोटूलमुण्डा के किसान अघनबती, गंगाबाई, सियाबती, धनीराम, राधेश्याम, फुलबासन एवं शकुंतला बाई को खसरा एवं बी-1 की निःशुल्क प्रति प्रदान की।
भानुप्रतापपुर विकासखण्ड ग्राम कराठी व बांसला में आयोजित शिविर का भी कलेक्टर क्षीरसागर एवं सीईओ श्री मण्डावी द्वारा निरीक्षण किया गया तथा ग्रामीणों से चर्चा कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली गई। ग्रामीणों द्वारा पेयजल हेतु सोलर पंप लगाने की मांग किया गया, जिसका समाधान की बात कही गई। ग्राम बांसला के किसान सुरेन्द्र कुमार, सूरज लाल, शिवप्रसाद, शिवराम, महेश, ललित कुमार, रायसिंह और रोहित को भी खसरा, बी-1 की निःशुल्क प्रति उपलब्ध कराई गई। ग्राम कराठी में आयोजित शिविर में कलेक्टर द्वारा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा की गई। राशन कार्ड, आधार कार्ड, वयवंदन कार्ड, केसीसी इत्यादि के संबंध में जानकारी लिया गया। शिविर स्थल पर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा था, मौके पर 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर निःशुल्क दवाईयां दी गई। कराठी के किसान अमृता बाई, तुलसीराम, गणेश, देवसिंह, रामदुलार और मंजू ठाकुर को निःशुल्क खसरा एवं बी-1 प्रदाय किया गया।
गौरतलब है कि प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार, बस्तर संभाग में संचालित बस्तर मुन्ने एवं नियद नेल्ला नार 2.0 अभियान के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों में शिविरों का आयोजन किया जाकर ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किए जा रहे हैं। साथ ही उनकी समस्याओं का निदान भी किया जा रहा है। कलेक्टर एवं सीईओ के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान एसडीएम भानुप्रतापपुर श्री जीडी वाहिले, तहसीलदार भानुप्रतापपुर सुरेन्द्र उर्वशा, जनपद सीईओ जीएल चुरेन्द्र, जनपद सीईओ दुर्गूकोंदल सुरेन्द्र बंजारा एवं तहसीलदार तथा मैदानी अधिकारी-कर्मचारी और शिविर के पीठासीन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी भी उपस्थित थे।
cg24 
