विधायक अनुज शर्मा ने खरोरा कार्यालय में लगाया 'जनदर्शन', लोगों से सीधा संवाद कर मौके पर किया समस्याओं का समाधान

विधायक अनुज शर्मा ने खरोरा कार्यालय में लगाया 'जनदर्शन', लोगों से सीधा संवाद कर मौके पर किया समस्याओं का समाधान

विधायक अनुज शर्मा ने खरोरा कार्यालय में लगाया 'जनदर्शन', लोगों से सीधा संवाद कर मौके पर किया समस्याओं का समाधान

"हमारा लक्ष्य सिर्फ कागजों पर काम करना नहीं, बल्कि धरातल पर आपकी समस्याओं का तुरंत समाधान करना है।"-अनुज शर्मा

खरोरा।
क्षेत्र की जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उनसे सीधा जुड़ाव बनाने के उद्देश्य से धरसींवा  विधायक अनुज शर्मा ने आज खरोरा स्थित विधायक कार्यालय में 'जनदर्शन' लगाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी मांगें, शिकायतें और समस्याएं कों बड़े ही संवेदनशीलता से साथ सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनदर्शन में बड़ी संख्या में खरोरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से बिजली, सड़क मरम्मत, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सहायता और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

समस्याओं का मौके पर ही निराकरण
विधायक अनुज शर्मा ने बेहद आत्मीयता से एक-एक कर सभी आगंतुकों से मुलाकात की। कई आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को फोन पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, कुछ गंभीर और नीतिगत मामलों के आवेदनों को विधिवत दर्ज कर उन्हें समय-सीमा के भीतर हल करने का आश्वासन दिया।
जनता की सेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता: अनुज शर्मा
मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि जनता ने मुझे अपनी सेवा के लिए चुना है, और उनके सुख-दुख में शामिल होना तथा उनकी समस्याओं को दूर करना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस जनदर्शन का उद्देश्य यही है कि क्षेत्र के हर एक नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं कों सुन कर उसका निराकरण करना हैं। हम हर व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा कि यह जनदर्शन न केवल छोटी-बड़ी समस्याओं के निस्तारण का माध्यम है, बल्कि इसका मूल उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था में वांछित कसावट लाना है।"हमारा संकल्प है कि आम आदमी को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। कर्मचारी-अधिकारी नियम- कानून की ओट लेकर जनसामान्य को परेशान न सके।
लापरवाही पर सख्त चेतावनी
विधायक शर्मा ने चेतावनी दी कि अब इन गतिविधियों की सतत और कठोर निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी-कर्मचारी आम आदमी को परेशान कर शासन की जनकल्याणकारी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह जनदर्शन जमीनी स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। आज के जनदर्शन में राशन, बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी कई बातें और शिकायतें मेरे सामने आई हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मैंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं—जनता के काम में किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र के किसान, गरीब, मजदूर और समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।