यह सुशासन तिहार प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद का एक अहम मंच है- विधायक अनुज
सुशासन तिहार: ग्राम ख़ौना के समाधान शिविर में विधायक अनुज शर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
सुशासन तिहार: ग्राम ख़ौना के समाधान शिविर में विधायक अनुज शर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

यह सुशासन तिहार प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद का एक अहम मंच है- विधायक अनुज
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्य में सुशासन तिहार-2026 का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 01 मई से 10 जून तक समाधान शिविरो का आयोजन प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।जहाँ जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के साथ ही छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से पहुँचाया जाएगा| यह अभियान शासन की पारदर्शिता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करेगा। इसी कड़ी में आज ग्राम ख़ौना में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विधायक अनुज शर्मा ने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए और उपस्थित अधिकारियो को तत्काल उनके निराकरण करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक अनुज शर्मा ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों और उन योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन के बारे में जाना तथा शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, गैस सिलेंडर, ड्राइविंग लाइसेंस, आयुर्वेदिक दवाईयां, कृषि बीज, आवास योजना तहत खुशियों की चाबी एवं महिलाओं को पोषण आहार और योजनाओं के तहत मिलने वाली सामग्रियों का वितरण कर विभागीय व स्वसहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में सुशासन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से प्रशासन अब सीधे जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने, उसका निराकरण करने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए पूर्ण पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। यह आयोजन प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद का एक अहम मंच है, जिससे विकास कार्यों में गति और योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार लगातार सुशासन की स्थापना की दिशा में काम कर रही है। इस तिहार के माध्यम से सभी स्तरों पर जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करते हुए शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। भाजपा सरकार का मूल उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन सेवा और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा समाधान शिविर इसी सोच का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुज शर्मा, रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह, रायपुर एडीएम ,जिला पंचायत रायपुर सीईओ कुमार विश्वरंजन, एसडीएम आशुतोष देवांगन, तहसीलदार चंद्रशेखर मंडाई, सुमीत सेन, प्रियंका वर्मा, कुंजलाल वर्मा सहित सभी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी ,लाभार्थी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
cg24 
