ठेलों एवं गुमटियों के सम्बंधित संचालकों को कड़ी चेतावनी
मिक्स कचरा दिए जाने और गीला और सूखा कचरा अलग करके नहीं दिए जाने पर कुल 1000 रूपये की ई चालान कार्यवाही की गयी।
आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था के औचक निरीक्षण के दौरान गन्दगी मिलने पर सम्बंधित दुकान संचालकों पर ई चालान कार्यवाही की गई.
अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था के औचक निरीक्षण के दौरान मिक्स कचरा देने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का पालन नहीं किये जाने पर टाटीबंध में बीकानेर दुकान एवं एकेएफ फ्रेश पर तत्काल 10000 रूपये -10000 रूपये की ई चलान कार्यवाही सम्बंधित दुकान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए की गई ।
इसके अतिरिक्त जोन 8 क्षेत्र में ठेलों एवं गुमटियों के सम्बंधित संचालकों को कड़ी चेतावनी देकर वहाँ मिक्स कचरा दिए जाने और गीला और सूखा कचरा अलग करके नहीं दिए जाने पर कुल 1000 रूपये की ई चालान कार्यवाही की गयी। गीला एवं सूखा करकर पृथक करके nhi देने, मिक्स कचरा देने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के नियमों का पालन नहीं किये जाने पर सम्बंधितों से कुल 11 हजार रूपये का ई चालान वसूला गया। यह अभियान नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर जोन 8 जोन आयुक्त श्रीमती राजेश्वरी पटेल के मार्गनिर्देशन और ,जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन एवं स्वच्छ्ता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में चलाया गय।
cg24 
