पहले कार्रवाई नहीं होती थी, इसलिए मामले भी सामने नहीं आते थे किसी भी कीमत पर धर्मांतरण को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा-उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बयान
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बयान
बस्तर दौरे और विकास कार्य को लेकर कहा
चार दिवसीय बस्तर दौरे में योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
सड़क, पुल, अमृत मिशन और जल जीवन मिशन के कार्यों को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए।
कहा कि नक्सल मुक्त होने के बाद बस्तर में विकास कार्यों में तेजी आई है।
धरातल पर लोगों में खुशी और बदलाव साफ दिखाई दे रहा है।
अंदरूनी इलाकों में अब लोग देर रात तक आवाजाही कर पा रहे हैं।
सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।
लंबित परियोजनाओं को गति देने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
दौरे में कई नई जानकारियां मिलीं, जिनसे विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
बस्तर में खेल और खिलाड़ियों को लेकर कहा
बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन लगातार कराए जा रहे हैं।
खेल गतिविधियों को गांव और विकासखंड स्तर तक बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
युवाओं को खेल के माध्यम से समाज और देश के विकास में योगदान देने की बात कही।
किरंदुल-सुकमा मार्ग पर क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से मुलाकात की।
बस्तर के युवाओं में खेलों को लेकर जबरदस्त उत्साह बताया।
कहा कि बस्तर में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
खेल अधोसंरचना और स्टेडियम निर्माण के कार्य तेजी से चल रहे हैं।
खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर सरकार का फोकस है।
कांग्रेस के तंज और अधिकारियों पर नाराजगी के सवाल पर
कहा कि कांग्रेस से जनता नाराज हो चुकी है।
विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में कांग्रेस को हार मिली है।
कांग्रेस की स्थिति दूसरे राज्यों में भी खराब हुई है।
सरकार जनता की हर इच्छा और अपेक्षा पूरी करने का काम कर रही है।
निरीक्षण और समीक्षा करना सरकार का नियमित कार्य है।
कार्यस्थलों पर जाकर सीधे मॉनिटरिंग की जा रही है।
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "आपके पेट में दर्द हो रहा है, इसका मतलब है कि आप कांग्रेसी हैं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के रिकॉर्ड पर
नरेंद्र मोदी के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूरे होने का उल्लेख किया।
एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री एक साथ कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
धर्मांतरण के मामले और छत्तीसगढ़ में हो रहे बवाल को लेकर कहा
कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मामलों में कठोर कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई होने की वजह से मामले सामने आ रहे हैं।
आरोप लगाया कि पहले कार्रवाई नहीं होती थी, इसलिए मामले भी सामने नहीं आते थे।
स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर धर्मांतरण को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।
ऐसे मामलों में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
cg24 
